फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए नक्सली, फोर्स मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से सटे झारखंड छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रांतों के बॉर्डर पर एक बार फिर से नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एसपी डॉ. एशवीर सिंह के निर्देश पर बार्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। नक्सल इलाकों में मुखबिरों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस जेल से रिहा सभी नक्सलियों के कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के स्टाफ अफसर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को जिले से सटे राज्यों में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता बरतने के लिए पत्र भेजा है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महकमा नक्सल इलाकों में सतर्क हो गया है। एएसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने नक्सल इलाकों के सभी थाना/चौकी प्रभारियों, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई समेत अन्य को जेल से रिहा जिले के नक्सलियों और उनके परिवार के लोगों के कार्यप्रणाली सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया है। पड़ोसी राज्यों के बार्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखते हुए जंगली इलाकों पर भी पैनी नजर रखने को कहा है। उक्त आदेश के क्रम में फोर्स सीमावर्ती इलाकों में सर्तकता बढ़ा दी गई है। शुु्क्रवार को भी मांची, कोन समेत नक्सल क्षेत्र के कई थाना क्षेत्रों के जंगलों में सझान कांबिंग की गई। नक्सल इलाकों में पुलिस रहवासियों से संपर्क स्थापित कर संदिग्धों व्यक्तियों के बारे में भी सूचनाएं जुटा रही है, ताकि जिले में पड़ोसी नक्सली प्रवेश कर किसी को समाज की मुख्य धारा से न भटका सकेे।
जिले से सटे राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए बार्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। जंगली इलाकों में कांबिंग जारी है। पुलिसकर्मी गांव1ों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर दूर कराने का कार्य कर रहे हैं। - विजय शंकर मिश्रा, एएसपी नक्सल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें