फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि देवी का दर्शन पूजन करने उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि (शुक्रवार) को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां के कालरात्रि स्वरूप का दर्शंन पूजन किया। देवी मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। पूजा के दौरान लोग जयकारा लगाते रहे। मंदिरों के आस पास पूजन सामग्री की दुकानों में नारियल, चुनरी व प्रसाद खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन लगी रही। राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला मइया मंदिर, मेन चौक स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बरकरा गांव स्थित काली मंदिर, सांगो गांव स्थित काली मंदिर, घुवास खुर्द स्थित शीतला मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तगण सुबह स्नान कर दर्शन पूजन करने पहुंचे। मातारानी का एक झलक दर्शन पाने के लिए भक्त लाइन में लगे रहे। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले गए। शाम के वक्त आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आदि शक्ति श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राबर्ट्सगंज में दुर्गा मंदिर पर सजाये गए पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में भक्त सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन पूजन किए। कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार जैन व ट्रस्ट के लोगों ने भक्तों में प्रसाद वितरित किया। डाला के बारी स्थित मां वैष्णो मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने गुफा में पिंडी स्वरूप में विराजमान देवियों का दर्शन पूजन किया और मंदिर के बाहर नारियल तोड़कर परिवार में मंगल की कामना की। इसी तरह दुद्घी, विंढमगंज बाजार स्थित देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की सुबह से भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें