फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीएल के सुपरलीग मैचों में नौगवां और लक्ष्मणपुर बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव में आयोजित क्रिकेट कप 2021 में बृहस्पतिवार को दो सुपरलीग मैच हुए।लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) के सौजन्य से चल रहे इन दोनों मैचों में नौगवां व लक्ष्मणपुर विजेता बने।पहला मैच नौगवां और पड़री कला (मध्यप्रदेश) की टीमों के बीच खेला गया जिसमें नौगवां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।नौगवां निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाया। जवाब में उतरी पड़री कला की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाया। इस तरह नौगवां की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।नौगवां के सरफराज 26 रन बनाकर व 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।वहीं दूसरा सुपरलीग मैच लक्ष्मणपुर और शिल्पी की टीमों के बीच खेला गया।लक्ष्मणपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मणपुर के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए।जवाब में उतरी शिल्पी की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 50 रन ही बना पाई।इस तरह लक्ष्मणपुर की टीम विजेता रही।21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने और 2 विकेट चटकाने वाले लक्ष्मणपुर के केशव दूबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।कमेंट्री सुरेश कुमार व शिवशंकर दूबे ने किया।इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अरविंद मौर्या,अमरेश पांडेय, पिंटू सिंह, प्रमोद मौर्या,उमाशंकर दूबे, शुभम पांडेय, सूरज आदिवासी, विनोद दूबे, रामेश्वर मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें