फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए सोमवार को एडीआर भवन में जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, आर्विट्रेशन, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक यादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से संबंधी विवाद सुलझाए जाएंगे। इस मौके पर गोपाल जी यादव थानाध्यक्ष/विवेचक एन्टी थेफ्ट (इलेक्ट्रिक) थाना राबर्ट्सगंज, एक्सईएन विद्युत रॉबर्ट्सगंज एके सिंह, अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें