सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार की शाम विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जहां संबंधितों को हिदायत के साथ ही कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। जिला पोषण मिशन समिति के कार्यों की समीक्षा हुई। पोषाहार वितरण के पश्चात पोषण टैकर ऐप पर डाटा फीडिंग की प्रगति धीमी मिलने पर डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित बीडीओ नगवां व चोपन को स्पष्टीकरण जारी करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। बीएचएनडी की बैठक रोस्टर सेशन के अनुसार न होने पर व पोषण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की मानीटरिंग बेहतर ढंग से न किये जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। पोषण अभियान की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स संबंधी बैठक में 0-3 माह व 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के पोषण टैकर ऐप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि 0-6 माह तक के बच्चों का वजन 83.69 प्रतिशत है, जबकि 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों की वजन 93.86 पोषण टैकर ऐप किया गया था। पोषण टैकर ऐप पर फीडिंग में अंतर पाये जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। इस दौरान जिन बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से पोषण अभियान के तहत मानिटरिंग व निरीक्षण के कार्यों में शिथिलता मिली। उसपर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए कहा।