फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोनभद्र में रेलवे लाइन पर मिले विवाहिता और किशोर के क्षत-विक्षत शव

Fri, 05 May 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के पलिया गांव के पास रेलवे लाइन पर विवाहिता और किशोर के शव संदिग्ध हालात में मिले। शव आसपास पड़े थे और शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत था। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिले विवाहिता और किशोर के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के पलिया गांव के पास रेलवे लाइन पर विवाहिता और किशोर के शव संदिग्ध हालात में मिले। शव आसपास पड़े थे और शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत था। परिजन इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। हिंदुआरी चौकी पुलिस को गुरुवार शाम सूचना मिली कि पलिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े हैं। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बिछिया गांव निवासी संजय चौहान (17) व बाजूतारा गांव निवासी विवाहिता सोनी (27) के रूप में हुई। दोनों शव आसपास ही थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने सूचना घरवालों को दी। सोनी के पति राजेश चौहान ने बताया कि वह सुबह काम पर चला गया था। जब लौटा तो घर पर दोनों बच्चे ही थे।

वह रेलवे लाइन तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं। सोनी को पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। उधर, किशोर के परिजन भी घटना से स्तब्ध हैं। हिंदुआरी चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार देर शाम हिंदुआरी में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें