फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हत्या कर जंगल में फेंका शव, 12 दिन बाद मिला कंकाल, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कनवा बरवाटोला से लापता व्यक्ति का 12 दिन बाद सोमवार को जौराही-बजिया बार्डर स्थित जंगल में शव मिला। कंकाल में तब्दील हो चुके शव की पहचान कपड़े व अन्य सामान से हुई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पैसे के लेन-देन के विवाद में दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कनवा बरवाटोला निवासी रामप्यारे (50) पिछले 12 दिन से लापता था। पुत्र सूरज के मुताबिक थाना क्षेत्र के धमका टोला सालेनाग गांव निवासी श्रीप्रसाद से उसके पिता ने 1700 रुपये उधार लिया था। इसके तकादे के लिए गत 10 सितंबर की शाम छह बजे श्रीप्रसाद और उसके साथी जय प्रकाश पैसे मांगने उसके घर पहुंचे। पैसे का दबाव देने पर वे बेटी-दामाद से पैसे मांगने चले गए। दूसरे दिन जब वह नहीं लौटे तो उसने बहन के यहां पता किया तो बताया कि पिता वहां पहुंचे ही नहीं। साथ ले जाने वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें जौराही चौराहे पर छोड़कर चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें