जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए 365 बूथ तैयार किया है। इस बार नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज और कुछ नगर पंचायतों के विस्तारित इलाकों के मतदाता भी मतदान करेंगे। हालांकि वार्डों की संख्या नहीं बढ़ेगी। कौन से वार्ड मेें किस क्षेत्र के मतदाता मतदान करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
चुनाव में करीब दो लाख 91 हजार 999 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के 25 वार्ड में 92 मतदेय स्थल, नगर पंचायत घोरावल के दस वार्ड में दस मतदेय स्थल, नपं चुर्क के दस वार्ड में 15 बूथ, चोपन 13 वार्ड में 23 मतदेय स्थल, ओबरा 18 वार्ड में 54 मतदेय स्थल, डाला के दस वार्ड में 19 बूथ होंगे।
इसी तरह दुद्धी के 11 वार्ड में 17 बूथ, पिपरी के12 वार्ड में 18 बूथ, रेनुकूट के 14 वार्ड में 27 और अनपरा के 21 वार्ड में 86 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नपं राबर्ट्सगंज को छोड़कर सभी नगर पंचायतों में किन वार्डों में किस क्षेत्र के मतदाता रहेंगे का अनंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके नजदीकी मतदेय स्थलों वाले वार्डों में शामिल किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है।