लीलाडेवा ग्राम पंचायत में भारी बारिश से एक मकान गिरा, वही बरसात में बही पुलियों के पास साइन बोर
बभनी। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत संवरा में भारी बारिश से अश्वनी कुमार दुबे का मकान ढह गया। हादसे में चारपाई, बाॅक्स समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से अश्वनी कुमार बेघर हो गए हैं और बारिश के बीच उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर राजस्व अधिकारियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराने, पीड़ित को राशन व राहत सामग्री के साथ सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित पात्र है तो मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी पक्का आवास दिलाया जाए। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके पहले करकच्छी गांव में रेखा कुमारी का कच्चा मकान गिर गया था।