फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 210612 बच्चों को लगाई जाएगी एमआर की बूस्टर डोज, दिए गए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा पांच तक के विद्यालयोंं में अध्ययनरत बच्चों को एमआर का बूस्टर डोज लगाने का अभियान 16 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर की जा रही तैयारियों की बृहस्पतिवार को सीएमओ डाॅ. पीके राय ने समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। बताया कि 17 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में एक से पांच वर्ष तक के दो लाख 10 हजार 612 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान जिले के सभी शिक्षण संस्थानों (सरकारी/प्राइवेट, मदरसे आदि) में आयोजित किया जाएगा। इस मुहिम के लिए कुल 2430 विद्यालयों-मदरसों का चयन किया गया है। अभियान के लिए सभी ब्लाक पीएचसी-सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एमआर वैक्सीन, सीरिंंज, एनाफाइलेक्सिस किट, लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। संबंधितों को अभियान की सफलता और लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि यह टीकाकरण बच्चों का खसरा, रूबेला (जापानी खसरा) से बचाव करेगा। पांच से 10 वर्ष के उम्र के प्रत्येक बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा, इसका खास ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें