फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टहलने निकले मां-बेटे को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के पोसीडान स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के समीप रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले मां व बेटे को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा गांव की रहने वाली ममता देवी (35) पत्नी रमाकांत अपने पुत्र सचिन (13) को लेकर प्रतिदिन मॉर्निक वॉक पर जाती थीं। रविवार की भोर में भी दोनों निकले थे। दोनों घर से मिर्जापुर-हिंदुआरी रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर निकले थे। घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घटना में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। ममता केकराही बाजार में शृंगार के सामान की दुकान चलाती थीं। मां और इकलौते भाई की मौत के बाद बहन के करुण क्रंदन से वहां उपस्थित हर किसी की आंखें नम हो गईं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि मेमो के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
घर का इकलौता चिराग बुझा
परिवार वालों के अनुसार सड़क हादसे में जान गंवाने वाली ममता देवी के पति रमाकांत तथा ससुर दधिबल दिल्ली में रहकर काम करते हैं। ममता रमाकांत की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी की गंभीर बीमारी के कारण करीब 17 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी ममता के साथ हुई थी। ममता के पुत्र सचिन के अलावा पुत्री प्रतिभा है। हादसे में ममता के साथ पुत्र सचिन की मौत से घर का चिराग ही बुझ गया। घटना की सूचना पाकर रमाकांत और दधिबल दोनों घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें