फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कालेज के 875 छात्र-छात्राएं कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शासन ने ऑनलाइन शिक्षा देने का निर्देश जारी किया है। इसे देखते हुए सभी अध्यापक निर्धारित समयानुसार बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने में लगे हुए हैं। लेकिन कम छात्र-छात्राएं ही ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे है। इसका मुख्य कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अधिकतर छात्र-छात्राओं के पास स्मार्टफोन नहीं होना है। राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सविता जायसवाल ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 494 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें 70 को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने बताया कि 526 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 155 बच्चे ऑनलाईन पढ़ रहे हैं। जनता इंटर कॉलेज बभनी के प्रधानाचार्य अमरदेव पांडेय के अनुसार उनके यहां 250 छात्र-छात्राओं में से 115 ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षण संस्थान देवनाटोला की प्रधानाचार्या चिंता यादव के मुताबिक पंजीकृत कुल 851 छात्र-छात्राओं में से 415 को पढ़ाया जा रहा है। आदित्य इंटर कॉलेज करमघट्टी के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 635 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें 120 ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ब्लॉक के पांचों इंटर कॉलेजों में कुल 2756 छात्र-छात्राएं हैं, इसमें 875 ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि 1881 बच्चें संसाधन के अभाव में पढ़ाई से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें