फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: थानों से मायूस लौटे अधिकांश फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया। जिले के सभी थानों में कुल 79 प्रार्थना मिले। इनमें से कुल 17 शिकायतों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

सदर काेतवाली में सीओ सिटी राहुल पांडेय और कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने शिकायतें सुनीं। यहां आई 12 शिकायतों में से राजस्व और पुलिस की टीम ने कुल आठ मामलों का निस्तारण किया। शेष चार मामले राजस्व विभाग को निस्तारण के लिए सौंपे गए। सीओ ओबरा चारू द्विवेद ने जुगैल थाना, सीओ घोरावल अमित कुमार ने घोरावल और सीओ पिपरी ने पिपरी थाने में शिकायतें सुनीं।
बभनी: बभनी थाने पर कुल नौ शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसमें जमीन विवाद संबंधित सात प्रार्थना पत्र और पारिवारिक विवाद से संबंधित दो प्रार्थना पत्र रहे। पारिवारिक विवाद के दोनों मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जमीन से संबंधित बिछियारी, अधौरा, कोंगा, नधिरा, चपकी, बभनी गांव से प्रार्थना पत्र आए हैं। विवाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को सौंपा गया है। समाधान दिवस में एसआई वीर बहादुर चौधरी, राजेश कुमार सिंह, विमलेश कुमार, रामजीत चौहान, श्रीराम यादव, मुकेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, संजय कन्नौजिया, विवेकानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बभनी में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां नौ शिकायती प्रार्थना पत्र आये। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी, राजेश सिंह, बिमलेश कुमार, रामजीत चौहान, श्रीराम यादव, मुकेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, संजय कन्नौजिया, विवेकानंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें