फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह हजार से अधिक गरीबों की जल्द पक्की होगी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लंबे समय से पक्की छत मिलने का इंतजार कर रहे हजारों ग्रामीणों की हसरत जल्द पूरी होने वाली है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छह हजार से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। लाभार्थियों की सबसे ज्यादा संख्या घोरावल और राबर्ट्सगंज ब्लाक में है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के दस ब्लाकों से 2236 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 3952 आवास बनाए जाने हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आवेदन लिए गए थे। सत्यापन के बाद चयन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब उन्हें आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने का इंतजार है। झुग्गी-झोपड़ी और तिरपाल के सहारे रह रहे ग्रामीण महीनों से धनराशि मिलने की बाट जोह रहे हैं। अब शीघ्र ही उनकी हसरत पूरी होगी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक रामशिरोमणि मौर्य ने बताया कि दोनाें योजना के तहत कुल 6188 लाभार्थियों के खाते में योजना की पहली किस्त के रूप में 44 हजार रुपये भेजे जाने हैं। इसकी प्रक्रिया जारी है। 19 सितंबर को पहली किस्त सभी के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
किस ब्लाॅक में कितने लाभार्थी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राबर्ट्सगंज में 408, नगवां में 303, कोन में 708, म्योरपुर में 05, करमा में 59, घोरावल में 12, दुद्धी में 170, चोपन में 305, चतरा में 267, बभनी में 06 लाभार्थियाें का चयन हुआ है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना में बभनी के 235, चतरा के 130, चोपन के 386, दुद्धी के 190, घोरावल के 985, करमा के 473, कोन में 311, म्योरपुर में 238, नगवां में 158 और राबर्ट्सगंज में 846 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें