फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे माइक्रो एटीएम से निकाले रुपया: डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम एस राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बैंकों पर भीड़ कम करने के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में पंचायत राज विभाग और डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमेें निर्देशित किया कि उपभोक्ता बैंकों से रुपये निकालने के लिए भीड़ न लगाएं। घर बैठे माइक्रो एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं। इसके लिए माइक्रो एटीएम की शुरुआत की गई है। डीएम ने बताया कि जिस व्यक्ति का खाता किसी भी बैंक में हो और वह आधार से जुड़ा हो तो वह अपना पैसा माइक्रो एटीएम से निकाल सकता है। इसके लिए डाक विभाग माइक्रो एटीएम के साथ 144 डाकिए तैनात कर चुका है। डाकिये माइक्रो एटीएम लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद के घर पर जाएंगे और उनको आवश्यकता के अनुसार पैसा निकालकर तत्काल उपलब्ध कराएंगे। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार इसकी सूचना सभी ग्राम प्रधान को उपलब्ध करा दी जाए। प्रधान अपने ग्राम पंचायत में जरूरतमंदों को चिन्हित कर लें। डाक विभाग से समन्वय कर माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने की व्यवस्था कराए। अपने पास साबुन या सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करे ताकि जो डाकिए माइक्रो एटीएम लेकर जाएंगे अंगूठा लगाने से पहले लाभार्थी का हाथ साबुन से धोना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। सब डिविजनल इंस्पेक्टर भारतीय डाक विभाग मन्नू भाई शाह ने बताया कि मोबाइल नंबर 98 39 98 0465 एवं पोस्ट मास्टर रॉबर्ट्सगंज के मोबाइल नंबर 7909065617 पर किसी भी सहायता के लिए फोन कर सकते हैं। जिसका खाता आधार से लिंक होगा उसी खाते से धनराशि निकाली जा सकेगी। डीपीआरओ आरके भारती ने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में यह सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी जाए कि पैसा निकालने के लिए अब कोई लाभार्थी बैंक में ना जाए और पूरी तरह से लाक डाउन का पालन करे। बैठक में एसपी आशीष श्रीवास्तव, डीपीआरओ आरके भारती, सब डिविजनल इंस्पेक्टर भारतीय डाक विभाग मनु भाई शाह, पोस्ट ऑफिस की सभी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें