फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुरक्षा की मॉक डि्रल आज, शाम 5 बजे बजेगा सायरन, गुल होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। इसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे पहले 23 जनवरी को शाम 5 बजे सुरक्षा पर मॉक डि्रल भी होगी। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में शाम पांच बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बिजली गुल कर सायरन बचाकर आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, एनआरएलएम, उद्योग, रेशम विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें