फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी में गिरा मोबाइल टाॅवर, स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में सोमवार की शाम अचानक बदलाव हुआ। तेज हवाओं से मौसम सुहाना हुआ। हवा की गति इतनी तेज थी कि खड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में लगा टॉवर अचानक गिर गया। टॉवर गिरने से सरस्वती शिशु मंदिर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विद्यालय के ठीक पीछे मंदिर परिसर में बीएसएनएल का टॉवर लगा है। सोमवार को दोपहर बाद आई आंधी से अचानक टॉवर गिर गया। इससे विद्यालय के पीछे की बाउंड्री के साथ स्टेज गिर गया। भवन का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि विद्यालय गर्मी की छुट्टी में बंद था, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन

टॉवर का फाउंडेशन कमजोर की वजह से घटना होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में बीएसएनएल की सेवा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें