शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी की जीत पर अनपरा बाजार में मिठाई बांटते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से स्नातक एमएलसी एडवोकेट आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव की जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम मिठाई बांटकर खुशी जताई। सपा नेता रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत यह साबित करती है कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। जनता अब जान चुकी है कि विकास के नाम पर सिर्फ उन्हें ठगा जा रहा है। इस अवसर पर सपा नेता प्रकाश यादव, भोलानाथ निषाद, विक्रम यादव, हाफिज फुलील, त्रिवेणी यादव, संजय जायसवाल, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।