फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय सोनभद्र में बनाने को विधायक ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विंध्याचल मंडल में प्रस्तावित राज्य विवि को सोनभद्र में बनाने की मांग की है। बताया कि सोनभद्र चार राज्यों के सीमाओं से लगा जनपद है। यहां अधिकांश आदिवासी व वनवासी लोग रहते है। पहाड़ी व वन क्षेत्र होने के नाते रोजगार और कृषि भी पर्याप्त रूप से नहीं हो पाती। इससे यहां बेरोजगारी अधिक है। शिक्षा के अभाव में मजदूरी ही एक मात्र विकल्प है। ऐसे में यहां के लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विंध्याचल मंडल में प्रस्तावित राज्य विवि को जिले में खोलना आवश्यक है। साथ ही भूपेश चौबे ने टीम 50 के पत्र को संज्ञान में लेते हुए यह विश्वास दिलाया कि राज्य विश्वविद्यालय को सोनभद्र में बनाने के लिए इस विषय को विधानसभा में भी प्रमुखता से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें