राबर्ट्सगंज में विधायक को ज्ञापन सौपते ट्रैपों चालक संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
टेंपो चालक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रामलीला मैदान में टेंपो स्टैंड संचालन कराने की मांग की। कहा कि नगर के बाहर स्टैंड होने की वजह से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के अध्यक्ष प्रकाश केशरी का कहना है कि रामलीला मैदान में टेंपो स्टैंड काफी सालों से चला आ रहा है। इससे लोगों को यातायात की समस्या नहीं होती है। बच्चों को भी काफी सहूलियत होती है। लेकिन नवीन सब्जी मंडी के पास और धर्मशाला रोड के पास टेंपो स्टैंड बनाए जाने से लोगों को असुविधा हो रही है। वहीं सवारी न मिलने से लोन पर टेंपो निकाल जीवन यापन करने वाले लोग किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
सभी ने रामलीला मैदान में टेंपो स्टैंड संचालित कराने जाने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री विजय कुमार सोनी, विकास, अतीक खान, शमीम खान, हरिशंकर, बबलू, राजकुमार सिंह आदि रहे।