फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक घाट निर्माण का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत में स्थित बाडी टोला मे बने तलाब का लोकार्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डाला। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित बाडी टोला में बने तालाब के पास नौ लाख 71 हजार रुपये की लागत से सार्वजनिक घाट निर्माण का उद्घाटन सोमवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने किया। चोपन विकास खंड के आदिवासी क्षेत्रों में स्थित बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाडी टोले में सार्वजनिक घाट निर्माण पूर्वांचल विकाश निधि से कराया जा रहा है। सार्वजनिक घाट प्रारंभ कराने के दौरान विधायक गोड़ ने कहा कि तालाब में पानी ज्यादा दिन तक रुका रहेगा। आसपास के लोगों को नहाने व कपड़ों को धोने के लिए आसानी मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक घाट की सीढ़ियां तालाब के छोर तक बनेंगी जिससे पशुओं को पानी पीने की सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह, भाजयुमो पूर्व जिला मंत्री गणेश जायसवाल, विजय यादव, टाटा चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें