फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं को सुरक्षा-अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
मिशन श​क्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करती पुलिस। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं-महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एएसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम और हिंसा के विरुद्ध भी जागरूक किया गया। पुलिस ने उत्पीड़न या असुरक्षा में बिना भय पुलिस से संपर्क करने को प्रेरित किया, हेल्पलाइन नंबर भी बताए। साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड और फिशिंग लिंक से धोखाधड़ी की विस्तृत जानकारी दी गई। एएसपी ने लोगों को ओटीपी, बैंक जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी। इस अभियान में बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें