फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन से लापता अधेड़ का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कंडाकोट के जंगल में शनिवार को तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला। संदिग्ध हाल में उसका शव पेड़ से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर (शिवपुर पहाड़ी) निवासी बाबूलाल (55) कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था। गत 31 मई को वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को वह ढूंढते हुए घर से करीब चार किमी दूर कंडाकोट के जंगल में पहुंचे। इसी बीच जंगल में बांस काटने पहुंचे कुछ लोगों की नजर नीम के पेड़ से लूंगी के सहारे लटकते शव पर पड़ी। मृतक की शिनाख्त के बाद सूचना घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया। वहां दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
दो बेटियों की होनी है शादी
मृतक बाबूलाल को चार संतानें हैं। इसमें तीन बेटी और एक बेटा हैं। कुछ साल पहले ही बाबूलाल ने अपनी बड़ी बेटी और एक बेटे की शादी कर दी थी। दो बेटियां शादी के योग्य हैं। इसे लेकर वे तैयारी भी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार एक बेटी की शादी अगले साल करने की तैयारी थी। अब घर वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें