फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग होगा फोरलेन, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज संपर्क मार्ग को फोरलेन किए जाने के केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रस्ताव को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने 20 दिसंबर को मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त घोषणा की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बन जाने से आवागमन में सहूलियत होगी। दुद्धी-लुंबिनी राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाने जाना वाला राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर तक करीब 78 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किए जाने के लिए 2019 में लोकसभा चुनाव होने के पहले मिर्जापुर की सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रस्ताव भेजा था। लेकिन कोविड 19 महामारी की वजह से इस पर आगे वार्ता नहीं हो सकी। हालांकि सामान्य स्थिति होने पर इस संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की सुगबुगाहट शुरू हुई। इसी बीच 20 दिसंबर को मिर्जापुर में जनसभा में आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के लालगंज से गोपीगंज मार्ग, राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने का प्रस्ताव दिया। अनुप्रिया के प्रस्ताव को मंजूर करते नितिन गड़करी ने मंच से इसके निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मिर्जापुर में डगमगपुर से वाराणसी के बीच जयहिंद पहाड़ी से सिंधोरा मार्ग को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की मांग को भी सहमति दे दी। अनुप्रिया पटेल के करीबी नेताओं की मानें तो राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि संपर्क मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। एनडीए की सरकार काम पर विश्वास करती है बात पर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें