फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों संग चमत्कार: सोनभद्र में पुल से 50 फीट नीचे गिरी डायल-112 की गाड़ी, दो को मामूली चोट

Wed, 17 Aug 2022 04:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

डायल 112 नंबर की गाड़ी सुआरसोत चौकी पर जा रही थी। सियरिया पुल पर गाय-बैल को बचाने में रेलिंग से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई। 
विज्ञापन
पुल से 50 फीट नीचे गिरी डायल-112 की गाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के खलियारी क्षेत्र में मंगलवार देर रात सियरिया पुल से डायल-112 पुलिस की गाड़ी करीब 50 फीट नीचे गिर गई। पत्थरों पर गिरने के कारण गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत रही कि इस भीषण हादसे में सिर्फ दो जवानों को मामूली चोट लगी। पुलिस वालों का इस तरह से सुरक्षित रहना चमत्कार माना जा रहा है। हादसे में जवान गंभीर यादव का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि एक अन्य को अंदरुनी चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


मांची थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 112 नंबर की गाड़ी सुआरसोत चौकी पर जा रही थी। सियरिया पुल पर गाय-बैल को बचाने में रेलिंग से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई। हादसे में दो जवान गंभीर यादव और अजय यादव घायल हो गए।

 ग्रामीणों की मानें तो पुलिस की गाड़ी ऊंचाई से गिरने के कारण क्षतविक्षत हो गई। गाड़ी की हालत देखकर नहीं कहा जा सकता है कि उसमें सवार बचे होंगे। लेकिन घायल दोनों जवानों सहित ड्राइवर खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें