फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री, दिया मदद का भरोसा

विज्ञापन
डाला में पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे राज्यमंत्री संजीव गौंड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चोपन। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप की बाउंड्रीवाल गिरने से मृत वृद्धा का शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने उसे रोक लिया था। मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने परिजनों से वार्ता की। आर्थिक मदद और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उधर, पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाउंड्री गिरने से फूलमति देवी और पति छोटेलाल मलबे में दब गए थे। फूलमति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं छोटेलाल को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घटना से गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप पर पथराव कर तोड़-फोड किया। पथराव होते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग गए। गुस्साए बस्ती के लोगों ने पेट्रोल टंकी पर खड़ी कई वाहनों का शीशा तोड़ दिया। एक वाहन में आग लगा दी। कई थानों की फोर्स ने मौके पर मामले को संभाला। शनिवार को राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बस्ती में पहुंचकर मृतका के परिवार के लोगों को शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया की बृद्धा की मौत के मामले में मृतका फूलमती के पुत्र मनीष कोल की तहरीर पर मुन्नर देवी इंडेन आयल पेट्रोल टंकी के कर्मचारी व मैनेजर नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें