अनपरा। चोपन से चुनार रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस, आनंद विहार हटिया, झारखंड एक्सप्रेस, चुनार-वरवाडी पैसेंजर, वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी, चोपन-इलाहाबाद पैसेंजर, जम्मुतवी-टाटानगर मुरी एक्प्रेस को विद्युत इंजन से चलाए जाने की स्वीकृति विद्युत विभाग उत्तरमध्य रेल संरक्षण आयुक्त द्वारा किये गये निरीक्षण के आधार पर दी जा चुकी है। चोपन से चुनार रेलखंड विद्युतीकरण का उद्घाटन आठ फरवरी को एक बजे वीडियो कांफ्रेसिंग से रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी कांफ्रेंस हाल, डीआरएम आफिस बंगलौर से करेंगे। इस अवसर पर सांसद लोक सभा मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल, सांसद राज्य सभा रामशकल चुनार जंक्शन पर एक बजे एवं सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल सायंकाल पांच बजे राबर्टसगंज रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे। इस आशय की जानकारी क्षेत्रीय रेल उपयोग कर्ता परामर्श दात्री समिति उत्तमध्य रेलवे इलाहाबाद के सदस्य एसके गौतम ने देते हुए बताया कि इस रेलखंड के विद्युतीकरण हेतु लम्बे समय से जेआरयूसीसी मीटिंग एवं सांसद प्रतिनिधि के रुप में बैठकों में सुझाव रखे गये थे।