फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्यमंत्री ने गोताखोरों और नाविकों को बांटी सेफ्टी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय नगर पंचायत परिसर में शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के साथ नगर के 15 नाविकों एवं 5 गोताखोरों को सेफ्टी किट का वितरण किया। इस किट में लाइफ जैकेट, लाइफ ट्यूब, पतवार, रस्सी, लंबा बांस, टॉर्च व प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित की।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने नाविकों और गोताखोरों से से कहा कि बारिश के मौसम में नदियों में बाढ़ के समय स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बाढ़ के दौरान होने वाले हादसे में ये लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाते हैं। ऐसे में सरकार ने जोखिम भरे कार्यों में लगे गोताखोरों और नाविकों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। इसी के तहत उन्हें यह सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जा रही है जो उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।
चेयरमैन उस्मान अली ने नाविक और गोताखोरों को सेफ्टी किट में उपलब्ध सामग्री का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान आमजन की सुरक्षा में गोताखोर व नाविक अहम भूमिका निभाते हैं, यह समाज के सजग प्रहरी हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, रामसुंदर निषाद व घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें