सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी जिले के दौरे पर 21 मई को देर शाम आएंगे। प्रभारी मंत्री 22 मई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगें। फिर देपहर बाद सवा तीन बजे से कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम, जिला अस्पताल में बच्चों के लिए निर्मित वार्ड और कोविड-19 एल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। संवाद