फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चला खनन विभाग का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग ने ऊर्जांचल में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने दो पोकलेन सहित आधा दर्जन वाहनों को सीज करते हुए चार लोगों के विरुद्ध अनपरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने दो अक्तूबर से ही ऊर्जांचल में डेरा डाल दिया है। ज्येष्ठ खान अधिकारी ने बताया कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान दो पोकलेन को यूपी की सीमा में रेलवे दोहरीकरण के दौरान निकले बोल्डरों को अवैध रूप से मप्र की सीमा स्थित क्रशर प्लांट में पहुंचाने के दौरान पकड़ा गया। पोकलेन को सीज करते हुए दोनों ऑपरेटर, वाहन स्वामी व क्रशर मालिक के खिलाफ अनपरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। खान अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से बालू का परिवहन करते एक हाईवा सहित ट्रैक्टरों को भी पकड़ा गया है। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें