फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को दिन में धूप और शाम को बदली छाई रही। बावजूद इसके तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 42.4 और न्यूनतम पारा 29.2 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को सुबह से ही तापमान में चढ़ाव जारी रहा। दोपहर में मौसम तल्ख रहा और तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। शाम पांच बजे आसमान में बादल के साथ ही तेज हवा चलने लगी। इससे उमस से कुछ राहत तो मिली और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मगर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। न्यूनतम पारा चढ़ने से उमस भी बढ़ गई है। मौसम को देखते हुए लोग सिर से पैर तक खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें