सोनभद्र। जिले के तापमान में बीते तीन दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तीन दिन में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई। रात में आसमान में छाए घने कोहरे का असर सुबह रविवार तक रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। इस तरह से बीते तीन दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह शाम की ठंड बढ़ गई है। शनिवार की रात में घना कोहरा छाया रहा। रात में दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। रविवार करीब साढ़े आठ बजे धूप निकलने के बाद कोहरा छंटा।
-बीते एक सप्ताह का तापमान
दिन: न्यूनतम तापमान : अधिकतम तापमान
13 जनवरी: 12.8 -21. 2
14 जनवरी: 10.2 - 20.6
15 जनवरी: 8.2 - 17.8
16 जनवरी: 11.2 - 18.4
17 जनवरी: 9.8 - 19.4
18 जनवरी : 7.4 - 23.2
19 जनवरी : 6.4 - 23.4