फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुरु रविदास कलश वंदन अभियान से दिया समरसता का संदेश

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर से संत रविदास की जन्म अस्थली की मिट्टी कलश यात्रा में शामिल भाजपा
विज्ञापन
सोनभद्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे श्रीगुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान के तहत रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दंडइत बाबा मंदिर कांशीराम आवास, हर्षनगर स्थित शिव मंदिर, आंबेडकर नगर के कड़े माता मंदिर, पसियान मोहल्ला स्थित श्रीराम सरोवर मंदिर और श्री लहरी बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि संत रविदास का समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता का संदेश आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान जय गुरु रविदास और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में मनोज सोनकर, नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी, कार्यक्रम के संयोजक और जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य, सह संयोजक अशोक भारती, संतोष भारती, मोहन भारती, श्यामबाबू पासी, दिनेश भारती, अजय रावत, आलोक रावत, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, आकाश सोनकर, अमरनाथ, दुर्गेश, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें