फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रामगढ़ में नुक्कड़ नाटक और रंगोली से दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, रामगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों को प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम से जुड़े संदेश उकेरे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के आदर्शों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें