फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 41 डिग्री तक चढ़ा पारा, गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए गमछा ओढकर स्कूल से घर जलाते बच्चें।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में अप्रैल माह के पहले सप्ताह से उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा चढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। न्यूनतम पारा में भी दो दिन से स्थिरता बनी हुई है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री व न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 21.8 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार को पारा उछलकर 40.8 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान भी 19 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर के वक्त गर्म हवा चलने की वजह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे लू चलने के हालात बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें