विद्यालयों में फीस माफी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ओबरा पीजी कालेज के छात्र ने?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओबरा पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ली जा रही स्कूल फीस माफ कराने की मांग की। छात्रों ने कहा लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ऐसे में प्राइवेट स्कूल संचालक मनमाने ढंग से फीस वसूली कर रहे है। अभिभावकों के फीस न देने पर बच्चों का नाम काट दिया जा रहा है, जो गलत है। सभी ने ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर लिया जा रहा फीस माफ कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नादीस हसन, अनंतदत्त पाठक, मनोज कुमार मिश्र, आदित्य नारायण ओझा, अनुराग पांडेय, राहुल कुमार, अनुभव सिंह, आदेश पाठक, देवेश पाठक, अंकित मौर्य आदि शामिल रहे।