ओबरा पीजी कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र नेता।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। स्थानीय महाविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री हरज्योति सिंह मोंगा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि के बावजूद अभी भी काफी संख्या में छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। कोरोना काल में गरीब अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले छात्र-छात्राएं पठन-पाठन का कार्य करने में असमर्थ हैं। वहीं जनपद के तमाम छात्र छात्राएं आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण जनपद सोनभद्र के बाहर जाकर पठन-पाठन का कार्य करने में असमर्थ हैं। इसलिए महाविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि 33 प्रतिशत सीट की वृद्धि के बावजूद जिन छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं हो पाया है उनके लिए सीटों की वृद्धि तत्काल प्रभाव से किया जाए। वहीं छात्र नेता शैलेश कुमार व शुभम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा जनपद सोनभद्र एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहां पर छात्र-छात्राएं दूरदराज से पठन-पाठन का कार्य करने की इच्छा लेकर आते हैं सीट कम होने के कारण उनका प्रवेश नहीं हो पाया है। महाविद्यालय प्रशासन तत्काल प्रभाव से सीट वृद्धि करे। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता अनिकेत कुमार, रोहित पटेल, शिवम सिन्हा, परमेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, रजत कुमार, बजरंगी कुमार यादव सहित कई छात्र मौजूद रहे।