फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज चौकी प्रभारी और जुगैल एसओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज और जुगैल थाना प्रभारी के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि जमगांव के प्रधान शिवम मौर्य के साथ पिछले दिनों शाहगंज चौकी प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया था। वहीं भरहरी निवासी मनोज मोदनवाल के साथ थाना प्रभारी जुगैल ने अभद्रता की। वह फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देते हैं। उनके इस रवैये से दोनों पीड़ित बुरी तरह भयभीत हैं। पूर्व में भी इस बारे में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विजय कुमार केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, प्रधान शिवम मौर्या, नागेंद्र मोदनवाल, विजय कुमार केशरी, राहुल चौरसिया, मनोज कुमार, निरंजन, राम सिंह, सुनील पांडेय, रवि प्रकाश, विनोद, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें