फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अखिलेश का पुतला फूंकने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंके जाने के विरोध में रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी कालू सिंह को ज्ञापन सौंपकर भाजयुमो पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। दो दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने बताया कि 14 सितंबर भाजपा के युवा मोर्चा की तरफ से पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर अभद्र टिप्पणी की गई। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी कालू सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद छोटेलाल खरवार, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि यदि पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सपा सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, डॉ.लोकपति सिंह, डॉ.केडी सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें