फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को लगेगा चिचलिक में मेगा स्वास्थ्य कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे उपचार

विज्ञापन
चुर्क स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह में पत्रकारो से वार्ता करते प्रबंधन समिति के सदस्य(केंद्रीय)चं - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा चुर्क की तरफ से नगवां ब्लॉक के चिचलिक स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल में नौ अक्तूबर को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर में वाराणसी, प्रयागराज, रांची, पटना सहित अन्य जगहों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों का उपचार करेगी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

ये जानकारी समूह के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व विजयगढ़ के राजा चंद्र विक्रम शाह ने शुक्रवार को चुर्क शाखा कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए दीं। उन्होंने बताया कि समूह 2013 से लगातार मेडिकल कैंप लगा रहा है। इस वर्ष नौ अक्तूबर को आठवां निशुल्क शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा।
शिविर में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. कमला मिश्रा, डॉ. पद्मा मिश्रा, डॉ. रंजन नारायण और डॉ. सुधीर सिंह के अलावा डॉ. अनिल व डॉ. आशीष मौजूद होंगे। इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह के राकेश सिंह, अजीत पांडेय, केके मौर्या, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

आयुर्वेद पद्धति से जटिल रोगों का निवारण
श्री सर्वेश्वरी समूह आयुर्वेद पद्धति से कुष्ठ रोग सहित अन्य जटिल रोगों का उपचार किया जा रहा है। कोविड की पाबंदियों के बावजूद जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक कुष्ठ, नेत्र, मिर्गी, गठिया सहित अन्य जटिल रोगों से ग्रसित 43612 लोगों का उपचार किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो कैंसर जैसी बीमारी के लिए भी आयुर्वेद की दवा कारगर है। संस्था को कुष्ठ चिकित्सा में गिनीज बुक व लिमका बुक द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है। इसी प्रकार संस्था को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण, प्रधानमंत्री का प्रशंसा-पत्र सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा उचित स्थान व सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें