फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए सिंचाई प्रबंधन हो बेहतर

विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक में रबी संगोष्ठी में उपस्थित लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना के तहत सोमवार को घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव के सभागार में विकासखंड स्तरीय रबी गोष्ठी हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि अधिक उपज के लिए बेहतर सिंचाई प्रबंधन होना जरूरी है। उप कृषि निदेशक दिनेश कुमार गुप्ता एवं कृषि वैज्ञानिक रत्नाकर पांडेय ने किसानों को पराली प्रबंधन एवं यंत्रीकरण योजना, केसीसी, किसानों की आय बढ़ाने एवं बेहतर बीज उत्पादन के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, यंत्र व बीज पर सब्सिडी, कतार से बुआई, विभिन्न फसलों में रोगों का उपचार, कृषि अवशेष का उपयोग, जैविक खाद के फायदे एवं उत्पादन, कीटनाशक के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रबी की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए हमें सिंचाई प्रबंधन, रोग नियंत्रण प्रबंधन, मृदा जांच, बेहतर बीज का इस्तेमाल, मिट्टी में पोषक तत्वों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखना होगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय सिंह ने पशुओं के टैगिंग, टीकाकरण, रोगों से बचाव व उपचार, बेहतर दुग्ध उत्पादन के संबंध में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के विधान सभा प्रभारी इं. प्रकाश पांडेय, विशिष्ट अतिथि मोर्चा के मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय रहे। अध्यक्षता उप कृषि निदेशक दिनेश कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, लालबहादुर, सुभयेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप पांडेय, जितेंद्र, कमलेश सिंह, ब्रह्मदेव कुशवाहा, मधुबाला, अमरावती, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें