फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकारों ने 30 तक धरना किया स्थगित

विज्ञापन
अनपरा परियोजना में सीजीएम के साथ वार्ता करते संविदाकार - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। लम्बित मांगों के समर्थन में 17 दिन से प्रदर्शन कर रहे थर्मल कॉन्टेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारयिों की शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम के साथ हुई वार्ता के उपरांत धरना प्रदर्शन को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन संविदाकर्मियों ने चेताया भी है कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो एक सितंबर से कार्य बंद कर दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीपी सिंह व सचिव चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि संविदाकारो के 18 माह से लम्बित पीआरबी के भुगतान के उचित मांग के समर्थन में चार अगस्त से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रबन्धन से शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद आश्वस्त किये जाने के उपरान्त संगठन 30 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन स्थगित कर रहा है। अगर भुगतान नही किया गया तो एक सितम्बर से संविदाकार काम बन्द देंगे। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष राजा पाण्डेय, सुभाष चौहान, उप सचिव मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ पटेल, संगठन मंत्री श्याम सुन्दर, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, आडिटर त्रिभुवन सिंह, प्रवक्ता मो सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें