फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ राजकुमार तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मोहर्रम पर ताजिया नहीं निकाली जाएगी। जबकि सार्वजनिक जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सामूहिक रूप से नहीं मनाया जाएगा। राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी परिसर समेत कई थानों में सोमवार को पीस कमेटी की मीटिंग हुई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपने-अपने घरों पर पर्व मनाने की अपील की। कहा कि उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी में क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोराना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में ही पर्व मनाएं। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने नगर में भ्रमण कर लोगों से घरों में ही पर्वों को मनाने की बात कहीं। बैैठक में रतन लाल गर्ग, रोशन खां, अजहर खां, हिदायत उल्ला खां, चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बभनी: श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा मोहर्रम के मद्देनजर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जन्माष्टमी का त्यौहार शांति और सादगी के साथ मनायेंगे इसके साथ ही कोई सजावट और कोई कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। मोहर्रम पर ताजिये का जुलूस नहीं निकलेगा। बस मन्नत की ताजिया रखी जायेगी। इसके अलावा कर्बला में दफन के समय भी कोई भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। इस दौरानसब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल, अंजुमन कमेंटी सदर मोहम्मद अनवर, ईदू खां, छोटू खां, कयामुद्दीन,नजीर अहमद, मोहम्मद गनी, जगदीश सिंह आदअऔ लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें