फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी और बिना भीड़ के मनाएं त्योहार, लाकडाउन का करें पालन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के धर्मगुरूओं की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें आगामी त्योहार पर चर्चा की गई। इस दौरान त्योहार को सादगी और बिना भीड़ के मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव संबंधी सभी धर्मों के धर्मगुरूजन जन जागरूकता का कार्य करें। सामाजिक दूरी ही कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव का रास्ता है। जनता में धर्मगुरूओं की अच्छी पैठ होती है। धर्मगुरूओं के बातों को नागरिक मानते भी हैं। धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकठ्ठा न होने पायें। स्वयं के साथ ही समाज व देश के लिए सामाजिक दूरी को बनाये रखने के साथ ही नागरिकों से भी सामाजिक दूरी बनाये रखने का प्रयास जारी रखा जाय। बैठक में मौजूद सभी धर्मोें के धर्मगुरूजनों ने कोरोना के संक्रमण के रोकने के लिए हर संभव कारगर कदम उठाने यानी किसी भी धर्म के धर्म स्थल पर भीड़ इकठ्ठा न होने का भरोसा दिलाया। उन्होने समन्वय बैठक में सभी धर्मो से मिले सुझावों का स्वागत करते हुए, त्योहार के मौके पर बिजली पानी व साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवास्था शहरी इलाकों में अधिशासी अधिकारी व देहात इलाकों में जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजली विभाग, जल आपूर्ति से जुडे लोगों को बनाये रखने की हिदायत दी। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुनाधर चौहान, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें