फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टाधारक निडर होकर करें खेतीबारी

विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में जन चौपाल को संबोधित करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्रशासन की तरफ से जन चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि पट्टाधारक निडर होकर अपनी जमीनों में खेतीबारी करें। एसडीएम को अविलंब सभी पट्टाधारकों की जमीनों का पत्थरगड्डी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन उभ्भा कांड में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। कहा कि पट्टाधारकों को जितनी जमीन मिली है उसकी नापजोख करवा कर पत्थरगड्डी करवा दिया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति दूसरे की जमीन में बढ़ कर खेतीबारी न कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभ्भा गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। कहा कि विवाद कर अशांति को माहौल पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने खेतों में जाकर किसानों द्वारा फसलों की जा रही बुआई को भी देखा। इस दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों का भरकस मदद करने का निर्र्देश दिया। घोरावल उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव, घोरावल कोतवाल बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें