फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज का केंद्रीय औषधि भंडार ब्लॉक सी में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य भवन से बाहर पुराने भवन में संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज का केंद्रीय औषधि भंडार ब्लॉक सी के छठवें तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। चार माह पूर्व शरारती तत्वों ने दवाओं के रख-रखाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी। जिस दुस्साहसिक तरीके से मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी-सी और आवासीय परिसर की तरफ से जाने वाले रास्ते पर स्थित इस भंडार गृह को निशाना बनाया गया था उसने कॉलेज प्रबंधन ही नहीं आम लोगों को भी चौंका कर दिया था। उल्लेखनीय है कि शरारती तत्वों ने गत मई माह में मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की थी। केंद्रीय कक्ष में लगे लोहे के मुख्य गेट की एक इंच मोटी कुंडी को न केवल मोड़ दिया गया था बल्कि अंदर घुसे शरारती तत्वों ने सेंट्रल पैनल से एसी तक का तार काट दिया था। संयोग था कि यह वारदात भोर में हुई, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये 11 बजे तक आपूर्ति बहाल करा ली गई। अन्यथा की स्थिति में कई ऐसी दवाएं, जिन्हें लगातार फ्रीजर की जरूरत पड़ती हैं, वे खराब हो गई होतीं, जिसका नुकसान मरीजों को सहना पड़ता। इसके सुरक्षात्मक पहलू को ख्याल में रखते हुए गत छह मई को अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उसी समय से औषधि भंडार को ब्लॉक सी में शिफ्ट करने की पहल शुरू हो गई थी। प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि औषधि भंडार को सुरक्षा की दृष्टि से ब्लॉक-सी के छठे तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से वहीं से इसका संचालन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें