फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: माया सिंह बनीं तीज क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम

विज्ञापन
दिशिता महिला मंडल रेणुसागर के हरियाली तीज उत्सव में माया सिंह बनी तीज क्वीन। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
रेणुसागर। दिशिता महिला मंडल रेणुसागर के तत्वावधान में शृंगारिक सावन थीम पर हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह एवं रीना जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि इंदु सिंह ने कहा कि सावन और हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने के साथ लोक परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य करते हैं। सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मेहंदी प्रतियोगिता में शालिनी श्रीवास्तव प्रथम और खुशबू सिंह द्वितीय रहीं। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में स्नेहल यादव एवं शालिनी श्रीवास्तव विजेता रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा एवं संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। माया सिंह को तीज क्वीन चुना गया। स्नेहल यादव प्रथम रनरअप और रेखा सुमन द्वितीय रनरअप रहीं। नीलिमा निकुंज एवं ज्योति बारस्कर को सांत्वना पुरस्कार मिला। पेयर डांस में रेखा सुमन एवं प्रीति मिश्रा की जोड़ी प्रथम रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिव वंदना, शृंगार रस नृत्य, सावन नृत्य और कजरी ने समां बांध दिया। शिव-पार्वती विवाह एवं अर्धनारीश्वर की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। संचालन बबीता त्रिपाठी ने किया। सांस्कृतिक सचिव नूतन सिंह एवं संयुक्त सांस्कृतिक सचिव सुनीता यादव की देखरेख में आयोजन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन सुनीता यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें