फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, रात में हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। शुक्रवार की रात जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने मौसम ठंड रहा। इससे लोग सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहने नजर आए। वहीं पक चुकी रबी की फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। शुक्रवार की देर शाम को अचानक मौसम परिवर्तित हो गया। देर रात आसमान में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी। रात में ही किसान खलिहान में पड़ी दलहन एवं तिलहन की फसल को ढकने हुए देखे गए। इसके अलावा खुले आसमान में रखे सामान को समेटने में जुटे रहे। शनिवार को सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से मौसम ठंड हो गया। सर्द हवा चलने से सुबह के वक्त लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। किसान अनूप व अमित सिंह का कहना है कि हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। यदि तेज बारिश होती है तो इससे मटर, सरसो, चना, मसूर, अरहर, तीसी आदि फसल को नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें