शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के एनएच तीन ग्राउंड में स्पोर्ट्स काउंसिल विंध्यनगर के सहयोग से महिला क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। टूर्नामेंट में तीन टीमों ने भाग लिया जिसमें पिंक पैंथर, नारी शक्ति और मातृ शक्ति शामिल रहीं। लीग मैच की टॉप-2 टीम में मातृ शक्ति और टीम पिंक पैथर के बीच मुकाबला हुआ। मातृ शक्ति की कप्तान रीमा यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम मातृ शक्ति ने 12 ओवर में 98 रन बनाकर जीत हासिल की। जबकि टीम पिंक पैंथर 12 ओवर में 76 रन ही बना पाई। मातृ शक्ति की तरफ से रीमा यादव ने सर्वाधिक 33 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में रीमा यादव को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्स विमेन ऑफ द मैच प्लेयर का खिताब एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। रचना राठौर को बेस्ट बालर का खिताब प्रदान किया गया। स्पोर्ट्स काउंसिल के महासचिव अभिषेक सिंह व क्रिकेट समन्वयक मुकेश, कार्यकारी निदेशक विंध्याचल मुनीष जौहरी, महाप्रबंधक प्रचालन राजीव सूबेदार, महाप्रबंधक एसके मिश्रा व अपर महाप्रबंधक स्नेहाशीष भट्टाचार्य, सुहासिनी संघ की अध्यक्षा मृदुला जौहरी, आशा किरण स्कूल की सलाहकार विनीता सूबेदार व सुहासिनी संघ की सदस्याएं मौजूद रही।