फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गणित के पेपर ने छुड़ाए परीक्षार्थियों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को दो पालियों में हाईस्कूल की गणित, कम्प्यूटर और इंटर में गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा हुई। पंजीकृत कुल 24117 परिक्षार्थियों में 1812 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में पंजीकृत 17598 छात्र-छात्राओं में से 16174 ने ही परीक्षा में प्रतिभाग किया। अुनपस्थित रहे कुल 1434 परीक्षार्थियों में 1377 छात्र और 57 छात्राएं रही। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़े इंतजाम रहे। सेक्ट्रर और जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
डीआईओएस कार्यालय से बने कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की निगरानी होती रही। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से आयोजित हाईस्कूल के कम्प्यूटर विषय में पंजीकृत 913 परीक्षार्थियों में से 903 ने ही परीक्षा दी। वहीं इंटर के गृहविज्ञान और व्यवसाय अध्ययन में पंजीकृत 5606 परीक्षार्थियों में से 5238 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। करीब 368 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को परीक्षा में कुल 1812 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान उड़न दस्ते की ओर से विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया गया। कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें